Indore News : इंदौर। इंदौर से जोधपुर जा रही एक यात्री बस में बड़ा हादसा हो गया। 36 वर्षीय ड्राइवर सतीश की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक आशंका जताई है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है।
Indore News : जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान सतीश को अचानक घबराहट होने लगी। तब उन्होंने बस अपने साथी क्लीनर को चलाने के लिए दे दी और खुद केबिन में बोनट पर बैठ गए। इसी दौरान वे अचानक नीचे गिर पड़े। यह पूरा घटनाक्रम बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Indore News : मारवाड़, राजस्थान पहुंचने से पहले केलवा राजनगर के पास हुई इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस को तुरंत रोका गया और सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे से यात्रियों और परिवहन कर्मियों में शोक का माहौल है।





