Indore News : इंदौर। जिले के महू में कालाकुंड के सरपंच शिव दुबे पर एक गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सरपंच ने अपने 8 से 10 समर्थकों के साथ मिलकर जनपद पंचायत सीईओ के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट की।
Indore News : यह विवाद चोरल गांव में एक दुकान के बाहर बनी अवैध नाली के अतिक्रमण को लेकर हुआ था। इस मामले को लेकर सरपंच और सीईओ के बीच पहले भी बहस हो चुकी थी।
घटना के बाद, जनपद पंचायत कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया











