Indore News : इंदौर : इंदौर के रीगल चौराहा स्थित तीन डीसीपी ऑफिस की बिल्डिंग यानि रानी सराय परिसर में राष्टीय जनहित पार्टी ने प्रदर्शन किया और मेट्रो प्रोजेक्ट की जद में आ रहे पेड़ों और हजारों पक्षियों को बचाने की मांग की, साथ ही चिपको आंदोलन की तरह पेड़ से चिपककर प्रदर्शन भी किया।
Indore News : इंदौर के व्यस्ततम रीगल चौराहे पर स्थित रानी सराय का ऐतिहासिक बगीचा, जो वर्षों से शहर की हरियाली और लाखों पक्षियों का सुरक्षित आश्रय रहा है, अब खतरे में है। अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए यहां मौजूद सैकड़ों वर्षों पुराने पेड़ों को काटा जाएगा। शाम ढलते ही इन पेड़ों पर लौटकर विश्राम करने वाले पक्षियों का कलरव, जो कभी इस क्षेत्र की पहचान था, अब मशीनों की आवाज़ में दबने वाला है।
Indore News : यह सिर्फ पेड़ों की कटाई नहीं, बल्कि इंदौर की प्राकृतिक धरोहर को खत्म करने जैसा है। परियोजना स्थल पर हो रही गतिविधियों ने पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने से तापमान बढ़ने, वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण में वृद्धि की आशंका है।
Indore News : इस मामले में जनहित पार्टी का आरोप है कि विकास के नाम पर वैकल्पिक योजनाओं पर विचार नहीं किया गया, जबकि डिजाइन में बदलाव कर पेड़ों को बचाया जा सकता था। वे मांग कर रहे हैं कि कटे पेड़ों के बदले कई गुना पौधारोपण और पक्षियों के लिए वैकल्पिक आवास सुनिश्चित हों। जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिपको आंदोलन की तर्ज पर।पेड़ों से चिपककर प्रदर्शन किया और पेड़ों के काटने पर इसी तरह प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।











