Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

Indore News : स्कूल बसों की आकस्मिक चेकिंग में खुली लापरवाही की पोल, बच्चों की सुरक्षा से समझौता…

इंदौर | Indore News : इंदौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरटीओ प्रभारी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर सोमवार को शहर में स्कूल बसों की आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

Indore News : इस दौरान 24 से अधिक स्कूल बसों को मौके पर जांचा गया, जिनमें से 5 बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। वहीं, 16 बसों पर प्रभावी चालानी कार्रवाई की गई है। बसों की स्थिति देखकर आरटीओ की टीम भी हैरान रह गई—कई बसों में अग्निशमन यंत्र खराब मिले, कुछ में इमरजेंसी गेट बंद थे, फर्स्ट एड बॉक्स ही मौजूद नहीं था और स्पीड गवर्नर भी निष्क्रिय पाए गए।

आरटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी स्कूल व ट्रांसपोर्ट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories