Indore News : फैमिली कोर्ट में पेश हुआ नारायण साईं, तलाक केस में नहीं हो सका बयान, अगली सुनवाई 4 सितंबर को

Sanjay Sahu
Indore New

Indore News : इंदौर: दुष्कर्म के मामले में सूरत जेल में बंद नारायण साईं को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर की फैमिली कोर्ट में पेश किया गया। नारायण साईं पर उसकी पत्नी जानकी ने तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है।

Indore News : 2013 से जेल में बंद नारायण साईं को पुलिस ने अदालत में इसलिए पेश किया था ताकि तलाक मामले में उसके और पत्नी के बयान दर्ज किए जा सकें, लेकिन किसी कारणवश नारायण साईं का बयान नहीं हो पाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को तय की गई है।

Indore News : नारायण साईं के कोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही उसके पिता आशाराम के कुछ अनुयायी भी फैमिली कोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गए थे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को घेराबंदी में रखा और पेशी के बाद नारायण साईं को वापस सूरत जेल भेज दिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *