Indore News : इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 11.75 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
Indore News : डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि एसीपी देवेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि विनोद यादव शहर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा है। आरोपी पर पहले से 14–15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Indore News : सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़ियां मिलीं। जांच में खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से रोजाना 100 से ज्यादा पुड़ियों की सप्लाई कर इलाके के युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











