इंदौर: Indore News : कांग्रेस ने इंदौर की सड़कों पर पड़े गड्ढों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मधु मिलन चौराहा से छावनी चौराहे तक कांग्रेसियों ने गड्ढों का “जन्मदिन” मनाया और गड्ढों में केक काटकर नगर निगम की लापरवाही पर निशाना साधा।
Indore News : कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 1 वर्ष से नगर निगम सड़कों पर गड्ढों को भरने में नाकाम रहा है। नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज़ को दिखाने का एक मज़ेदार लेकिन गंभीर तरीका है, ताकि प्रशासन सड़क सुधार में तेजी लाए।











