Indore News : इंदौर : इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भंवरकुआ ओवर ब्रिज पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाई और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
Indore News : घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। स्कूटी धू-धू कर जल उठी, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Indore News : फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।











