इंदौर/दुबई :इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद होने के कारण इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित मध्य प्रदेश के कई व्यापारी वहां फंस गए हैं।
ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक बाधित
बताया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा के आसपास ड्रोन हमले की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई के सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। इसके चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256, जो दुबई (शारजाह) से इंदौर आने वाली थी, रद्द कर दी गई।इस फैसले का सीधा असर भारत लौटने वाले यात्रियों पर पड़ा है।
Read More : M.P Crime : रीवा में सोशल मीडिया दोस्ती का खतरनाक अंजाम! , नाबालिग से दुष्कर्म
शादी समारोह में गए थे पूर्व विधायक
जानकारी के मुताबिक संजय शुक्ला अपने पुत्र आकाश और अन्य साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गए थे। उनके साथ पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे कई प्रमुख व्यापारी भी मौजूद हैं।फ्लाइट्स रद्द होने से सभी की वापसी फिलहाल टल गई है।
आदरणीय इंदौरवासियों एवं शुभचिंतकों,
आप सभी की चिंता, स्नेह और निरंतर फोन कॉल्स के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं, मेरा पुत्र आकाश एवं मेरे सभी साथी पूर्णतः सुरक्षित एवं कुशल हैं।वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दुबई…
— Sanjay Shukla (@SanjayShukla_01) February 28, 2026
सोशल मीडिया पर दी सुरक्षित होने की जानकारी
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंदौरवासियों को आश्वस्त किया कि वे और उनके सभी साथी सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा कि दुबई और भारत सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है और स्थिति सामान्य होते ही वे वापस लौटेंगे।
परिवार और समर्थकों में चिंता
हालांकि सभी के सुरक्षित होने की जानकारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए परिजन और समर्थकों में चिंता का माहौल है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय तनाव लंबा खिंचता है, तो इसका असर वैश्विक एयर ट्रैफिक और व्यापारिक गतिविधियों पर और गहरा पड़ सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें हालात सामान्य होने पर टिकी हैं। ✈️











