Wednesday, March 18, 2026
26.1 C
Raipur

इंदौर में भीषण अग्निकांड: घर में लगी आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV से शॉर्ट सर्किट की आशंका

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में लगी भीषण आग के कारण 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

तिलक नगर क्षेत्र में हुआ हादसा

यह घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे

तेजी से फैली आग, बचाव का मौका नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके।आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरा घर जलकर खाक हो गया

Read More : रायपुर : रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा, गटर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 3 सफाईकर्मियों की मौत, परिजनों का हंगामा

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईपुलिस कमिश्नर और कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी देर रात से ही मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां जुटीं

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि एसडीईआरएफ (SDRF) की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक व्हीकल में शॉर्ट सर्किट या बैटरी फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इलाके में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर घर में सुरक्षा उपायों और इलेक्ट्रिक उपकरणों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G News : छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई कार्यसमिति घोषित, 84 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी...

C.G News : बिलासपुर नसबंदी कांड में 12 साल बाद फैसला, दोषी सर्जन आर के गुप्ता को 2 साल की सजा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिलासपुर नसबंदी...

M.P News : भोपाल में सुरक्षा पर सवाल! IPS अधिकारी और GMC डीन ने मांगी सुरक्षा

भोपाल: राजधानी भोपाल में हालिया घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था...

Bhopal Gas Crisis: कमर्शियल गैस की किल्लत से जूझ रहे कैफे-रेस्टोरेंट, इंडक्शन बना सहारा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों कमर्शियल...

US Strike on Iran : अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास 5000 पाउंड ‘बंकर बस्टर बम’ से हमला

वॉशिंगटन/तेहरान : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका...

Related Articles

Popular Categories