Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Dewas Indore Bus Fire: इंदौर-देवास हाईवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला!...

Indore Bus Fire: इंदौर-देवास हाईवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला! चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़

Indore Bus Fire: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर-देवास एबी रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना शिप्रा थाना के सामने हुई, जहां बस देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।गनीमत रही कि चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

चलती बस से उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस इंदौर-देवास मार्ग पर सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान अचानक बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

READ MORE: MP Road Accident: रफ्तार का कहर! बेकाबू टवेरा ने बस स्टैंड पर मचाई तबाही, लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी; हादसे का CCTV आया सामने

यात्रियों को तुरंत कराया गया सुरक्षित बाहर

Indore Bus Fire: आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी। इसके बाद सभी यात्रियों को तेजी से बस से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई, लेकिन समय रहते यात्रियों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और शिप्रा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग लगने के कारण कुछ समय तक इंदौर-देवास हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

आग लगने की वजह की जांच शुरू

Indore Bus Fire: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

READ MORE: MP Police Promotion: पर बड़ा झटका! हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी थमी DPC, 183 कार्यवाहक DSP समेत हजारों पुलिसकर्मियों का इंतजार बढ़ा

समय रहते टला बड़ा हादसा

यदि बस को समय पर नहीं रोका जाता और यात्रियों को तत्काल बाहर नहीं निकाला जाता, तो यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here