इंदौर। Indore Crime News : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और मासूम की जिंदगी लील ली। एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में आठवीं कक्षा के छात्र अकलंक जैन (12 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलता था और उसने अपनी मां के क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये खर्च कर दिए थे। गेम में हार के बाद उस पर कर्ज बढ़ता गया और क्रेडिट कार्ड कंपनी की तरफ से लगातार फोन पर पैसे वसूली के दबाव ने उसे मानसिक तनाव में डाल दिया था।
Indore Crime News : परिवार वालों के मुताबिक, अकलंक के पिता शहर के बड़े ऑटो पार्ट्स कारोबारी हैं। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब कंपनी के वसूली कॉल्स घर पर आने लगे। घटना वाले दिन भी अकलंक को मोबाइल पर वसूली का कॉल आया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में परिजन मौजूद थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि बेटा ऐसा बड़ा कदम उठा लेगा।
Indore Crime News
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे के मोबाइल व क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शनों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना ने ऑनलाइन गेमिंग की लत और बच्चों पर पड़ रहे साइबर प्रेशर की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
पुलिस का बयान:
एमआईजी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मोबाइल गेमिंग और ऑनलाइन कर्ज वसूली के एंगल से भी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।











