Indore Crime : इंदौर। शहर में ऑर्डर मिलने पर बाइक चोरी करने वाली तीन चोरों की गैंग को बाणगंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग सुनसान इलाकों में छिपाकर रखा गया था।
Indore Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन चोरी के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे और चेचिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ कर देते थे, जिससे वाहन की पहचान मुश्किल हो जाए। इसके बाद जैसे ही किसी ग्राहक से ऑर्डर मिलता, वे वाहन बेच देते थे।
Indore Crime : फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़ी और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।













