Indore Corona : इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
Indore Corona : डॉक्टरों की सलाह है कि सुमित मिश्रा के संपर्क में आए सभी लोगों को भी तत्काल कोविड टेस्ट कराना चाहिए, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
Indore Corona : इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। आमजन से भी सावधानी बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।











