इंदौर : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्षेत्र में डर का माहौल बनाकर वसूली करने वाले कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
फरार साथी भी पुलिस गिरफ्त में
मामला राजनगर इलाके से जुड़ा है, जहां कुछ दिनों पहले दहशत फैलाने और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई थीं। पुलिस ने पहले राहुल उर्फ झटका को पकड़ा था, जबकि उसका साथी रोहित मराठा फरार चल रहा था। अब पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र में ले जाकर माफी मंगवाई
आरोपी का क्षेत्र में आतंक होने के कारण पुलिस उसे राजनगर इलाके में लेकर पहुंची, जहां उससे स्थानीय लोगों के सामने माफी मंगवाई गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा कायम करना बताया जा रहा है।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट – तिलक करोले, टीआई













