Indore Breaking : इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में पदस्थ समन्वयक (BRC) नीरज गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक स्कूल की मान्यता बहाल करने के एवज में ₹80,000 की रिश्वत मांगी थी।
Indore Breaking : सूचना के अनुसार, आवेदक रामविलास गुर्जर, जो सेंट पीटर स्कूल के संचालक हैं, से नीरज गर्ग ने कुल ₹80,000 की मांग की थी। पहले चरण में वह ₹50,000 पहले ही ले चुका था। आज, शेष ₹30,000 लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने नीरज गर्ग को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











