इंदौर हादसा : इंदौर। शहर में थोड़ी देर हुई तेज बारिश ने एक दर्दनाक घटना को जन्म दिया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी के पास एक दीवार गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इंदौर हादसा : जानकारी के अनुसार, यह दीवार एक प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई कॉलोनी के निर्माण के दौरान खड़ी की गई थी। बारिश के चलते दीवार अचानक ढह गई और इसके नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने की बात कही है।













