Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : 2028 तक मध्यप्रदेश बनेगा मिल्क कैपिटल : 246...

Bhopal News : 2028 तक मध्यप्रदेश बनेगा मिल्क कैपिटल : 246 करोड़ की सौगात, रोजगार-भर्ती और नई योजनाओं की घोषणाएं

Bhopal News : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब भैंस के साथ गाय का दूध भी खरीदेगी और गाय के दूध की कीमत अधिक तय की जाएगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 गाय और 42 लाख रुपये की यूनिट पर पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान मिलेगा। बड़ी गौशालाओं पर निवेश लागत की 25 प्रतिशत राशि सरकार माफ करेगी।

Read News : Raipur News : NAAC ए प्लस ग्रेड से सम्मानित हुआ PTRSU, राज्यपाल ने दी बधाई…

रतलाम जिले के कुंडाल गांव में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर 246 करोड़ रुपये लागत के 57 कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें 37 कार्यों का लोकार्पण और 20 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और मोरकुंडवा सिंचाई योजना को मंजूरी दी। रतलाम-खाचरोद के बीच 220 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनने की भी घोषणा की।

Read News : Singrauli News : कचनी खाद समिति में अव्यवस्था, किसानों की लंबी कतारें प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद नहीं सुधर रही व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना से प्रदेश में बस परिवहन शुरू किया जाएगा। जावरा से उज्जैन तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया जाएगा। धार जिले में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन होने वाला है, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों के लिए नदी जोड़ो परियोजना, सोलर पंप और सिंचाई की योजनाएं लागू होंगी।

Read More : Jabalpur News : मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के कुल गुरु के शासकीय आवास पर निकली दुर्लभ काली गोह

उन्होंने कहा कि गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज और बड़े शहरों में इलाज के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। राहवीर योजना के तहत सड़क पर घायल व्यक्ति का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा और उसे अस्पताल तक पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये इनाम मिलेगा।

Read More : Shocking News : जिंदा युवक को मृत घोषित कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए….जानें फिर क्या हुआ

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच साल में 2.5 लाख शासकीय पदों पर भर्ती होगी। पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद तीन साल में भरे जाएंगे। उद्योग लगाने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सभी को पक्का मकान और लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जिसे बढ़ाकर पांच साल में 3000 रुपये कर दिया जाएगा।

Share The News
Previous articleइंदौर हादसा : बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार दबकर 3 लोगों की मौत….
Next articleGwalior News : दरिंदगी की हद पार : शराब के पैसे के विवाद में युवक से कराई पैर की खाल छिलवाई, अधमरी हालत में छोड़ा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here