Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

U19 World Cup Final : भारत बनाम इंग्लैंड पर सबकी नजर, आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, वैभव का तूफानी अर्धशतक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : करीब 22 दिनों और 38 मुकाबलों के लंबे सफर के बाद आज अंडर-19 क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है। हरारे में खेले जा रहे आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं।रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन भारतीय टीम छठे खिताब पर नजर गड़ाए हुए है, जबकि इंग्लैंड 28 साल का इंतजार खत्म कर दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश में है। दोनों टीमें इससे पहले 2022 फाइनल में भिड़ चुकी हैं, जहां भारत ने जीत दर्ज की थी।

टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।टीम मैनेजमेंट ने सेमीफाइनल वाली प्लेइंग-11 पर ही भरोसा जताया, यानी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया।

शुरुआती झटका, फिर संभली पारी

भारत को शुरुआत में झटका लगा जब ओपनर ऐरन जॉर्ज जल्दी आउट हो गए।इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। कप्तान म्हात्रे के साथ उनकी साझेदारी ने टीम को संभाल लिया और रनगति भी तेज कर दी।

सूर्यवंशी का लगातार दूसरा अर्धशतक

सेमीफाइनल में धमाकेदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा।उन्होंने महज 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।पहले 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 79 रन रहा और दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हो चुकी थी।

Read More : T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को फिर तगड़ा झटका! स्टार्क- कमिंस के बाद बाहर हुआ ये अनुभवी पेस बॉलर

इंग्लैंड की नजर इतिहास दोहराने पर

इंग्लैंड की टीम लंबे अंतराल के बाद खिताब जीतने के इरादे से उतरी है। कप्तान थॉमस रियू की अगुवाई में टीम संतुलित नजर आ रही है और भारतीय बल्लेबाजों को रोकना उसकी सबसे बड़ी चुनौती होगी।

प्लेइंग-11 पर एक नजर

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ऐरन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), बेन डॉकिंस, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कैलन फाल्कनर, राल्फी एल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्चियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडन, एलेक्स ग्रीन।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories