Monday, September 21, 2026
Home National India Pak War : पीएम मोदी और NSA की हाईलेवल मीटिंग जारी…..

India Pak War : पीएम मोदी और NSA की हाईलेवल मीटिंग जारी…..

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुरक्षा हलकों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में सीमा पार से जारी गतिविधियों, देश की सुरक्षा स्थिति और संभावित जवाबी कदमों पर गंभीर मंथन हो रहा है।

इसी बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुख – थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार – के साथ अलग से एक उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सैन्य तैयारियों की समीक्षा की गई और ज़रूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के विकल्पों पर चर्चा की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here