स्वतंत्रता दिवस 2026 : भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। पदकों का वितरण अगले साल 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी:
- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख
- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता
- आरक्षक देवेंद्र कुमार कौशल
- प्रधान आरक्षक वॉल्टर हेनरी इक्का
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी:
- पुलिस उप आयुक्त सीमा अलावा
- पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया
- पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री
- सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी
- पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय
- उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह
- उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह
- निरीक्षक प्रवीण पवार
- निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव
- निरीक्षक मनोज कुमार दुबे
- निरीक्षक मनेता राय
- उप पुलिस निरीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह
- सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे
- प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह
- सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत
ये सम्मान पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट सेवा और जनता के प्रति समर्पण को मान्यता देने के लिए दिए जा रहे हैं।











