IND vs AUS playing XI : कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है।
बीसीसीआई के मुताबिक, नीतीश रेड्डी को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बाएं पैर की जांघ (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लगी थी। अब उन्हें गर्दन में जकड़न (नेक स्पैजम) की शिकायत भी है, जिससे उनकी रिकवरी पर असर पड़ा है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
Read More : IND vs AUS : सिडनी वनडे में रोहित शर्मा शतक के करीब, विराट कोहली की फिफ्टी से भारत मज़बूत स्थिति में
कैनबरा टी20 में भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह को भी बाहर रखा गया है। हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में हर्षित राणा को शामिल किया गया है ताकि निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत हो सके। हालांकि, टीम प्रबंधन का यह फैसला दूसरी पारी में असर डाल सकता है। वहीं, स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला है।
IND vs AUS playing XI : कैनबरा टी20 में भारत की प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND vs AUS playing XI : ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड।
Read More : IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड कमजोर, लेकिन सीरीज जीतकर बराबरी की कोशिश में टीम इंडिया
पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।











