IND vs AUS : सिडनी वनडे में रोहित शर्मा शतक के करीब, विराट कोहली की फिफ्टी से भारत मज़बूत स्थिति में

VIKASH KHALKHO

IND vs AUS : नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 46.4 ओवरों में 236 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 32 ओवर में 195 रन पर सिर्फ एक विकेट खोया है। रोहित शर्मा शतक के करीब हैं जबकि विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा है।

IND vs AUS : भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने संभली हुई बल्लेबाज़ी से की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल (34) को जोश हेज़लवुड ने आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर रनचेज़ को मज़बूती से आगे बढ़ाया। कोहली, जो पहले दो वनडे में बिना खाता खोले आउट हुए थे, इस बार आत्मविश्वास से भरी पारी खेल रहे हैं।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (29) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अक्षर पटेल ने कप्तान मार्श (41) को बोल्ड किया। मैथ्यू शॉर्ट (30) और मैथ्यू रेनशॉ (55) ने कुछ देर पारी संभाली, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के आगे मेज़बान टीम टिक नहीं सकी और 236 रन पर सिमट गई।

IND vs AUS : भारत की ओर से युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किए जबकि सिराज, अक्षर, कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली। रेनशॉ की अर्धशतकीय पारी के बावजूद कंगारू टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

IND vs AUS : इस मुकाबले में भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए — कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस को शामिल किया।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस मैदान पर खेले गए 22 वनडे मैचों में भारत ने केवल 5 में जीत हासिल की है, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, आज के मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और रोहित-कोहली की जोड़ी से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

खबर अपडेट हो रही है………….

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *