Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

illegal pistol : ओमती पुलिस की बड़ी सफलता : अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

illegal pistol : जबलपुर। जबलपुर के ओमती थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 नवंबर 2025 की रात को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, उडिया मोहल्ला, ओमती नाला के पास एक युवक अवैध पिस्टल रखे हुए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

illegal pistol : पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक को मोटरसाइकिल पर बैठा पाया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तरुण उर्फ अमन सोनकर (उम्र 19 वर्ष), निवासी रानीताल, लार्डगंज बताया। तलाशी लेने पर उसके लोवर की कमर में दाहिनी ओर एक देशी पिस्टल खोंसी हुई मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। पिस्टल की जाँच करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस भी लोड पाया गया।

पुलिस ने आरोपी तरुण उर्फ अमन सोनकर के कब्जे से देशी पिस्टल, एक कारतूस और एक सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध हथियार उसने कहाँ से प्राप्त किया था और वह किसे बेचने वाला था।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories