Home Guard Foundation Day : उत्कृष्ट कार्य के लिए जवान सम्मानित, मेधावी बच्चों को दिए गए चेक; ऑक्सफोर्ड स्कूल के छात्रों ने दी प्रस्तुति

Home Guard Foundation Day : सीहोर। होमगार्ड स्थापना दिवस सीहोर में आज उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर बालागुरू के. और पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार शुक्ला ने भव्य परेड की सलामी ली और होमगार्ड जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

Home Guard Foundation Day : परेड और सम्मान समारोह: कलेक्टर बालागुरू के. ने इस दौरान होमगार्ड महानिदेशक का संदेश वाचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, होमगार्ड कर्मियों के मेधावी बच्चों को चेक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

मनोरंजक गतिविधियाँ: समारोह में होमगार्ड और सिविल डिफेंस की विभिन्न प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला। ऑक्सफोर्ड स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

Home Guard Foundation Day : कार्यक्रम के अंत में बच्चों और अभिभावकों के लिए रस्साकसी, दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने जवानों और उनके परिवारों के बीच उत्साह का माहौल बनाया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories