Hidma poster : नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के खिलाफ रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान इंडिया गेट पर अप्रत्याशित रूप से माओवादी नारे और पोस्टर सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। आंध्र प्रदेश में हाल ही में मुठभेड़ में मारे गए शीर्ष माओवादी नेता माडवी हिडमा के समर्थन में नारेबाज़ी की गई।
Protesters against Air Pollution in Delhi suddenly started raising slogans in support of Indian Naxalite Hidma; says “Long live Comrade Hidma”
Delhi’s air quality hit severe levels Sunday, with AQI around 400, prompting hybrid school classes and health alerts for vulnerable… pic.twitter.com/7cg6aeTRc1
— Sujal Singh (@sujalsingh_x) November 23, 2025
कौन था हिडमा?
1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में जन्मे हिडमा ने पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की एक बटालियन का नेतृत्व किया था। वह CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य बना था। हिडमा पर सुरक्षा बलों व नागरिकों पर कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का आरोप था।
Hidma poster : इंडिया गेट पर अचानक हिडमा के समर्थन में नारे
प्रदर्शन के दौरान एक समूह ने ‘माडवी हिडमा अमर रहें’ के नारे लगाए।
एक प्रदर्शनकारी के हाथ में पोस्टर था, जिस पर लिखा था:
“बिरसा मुंडा से लेकर माडवी हिडमा तक — हमारे जंगलों और पर्यावरण का संघर्ष जारी रहेगा।”
इसी दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर चिली स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे हालात बिगड़ गए और कई प्रदर्शनकारी बेकाबू हो गए।
Hidma poster : दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।
- 22 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया
- हिंसक प्रदर्शन, चिली स्प्रे, और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज
- माओवादी नारे लगाने वालों की पहचान कर अलग से कानूनी कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस ने बयान जारी किया:
“इंडिया गेट पर ऐसे नारे लगाने वालों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज किया जाएगा।”
पृष्ठभूमि — प्रदूषण पर प्रदर्शन क्यों भड़का?
दिल्ली में लगातार बिगड़ती एयर क्वालिटी को लेकर प्रदर्शन बुलाया गया था, लेकिन भीड़ के एक हिस्से ने अचानक हिंसक रुख अपनाया और माहौल तनावपूर्ण बन गया।











