Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

No Helmet No Petrol बना मजाक : पेट्रोल पंप पर 10 रुपये में किराए पर मिल रहा हेलमेट…..

हेलमेट अभियान : रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का फैसला किया था। लेकिन अब यह नियम बेअसर होता दिख रहा है, क्योंकि पेट्रोल पंपों के पास ही 10 रुपये के किराए पर हेलमेट मिलने लगे हैं, जिससे नियम का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है।

हेलमेट अभियान : पंपकर्मी भी दे रहे सलाह

वायरल हो रहे वीडियो और शिकायतों के अनुसार, खुद पेट्रोल पंप कर्मचारी बिना हेलमेट आने वाले ग्राहकों को बगल से 10 रुपये में हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ जगहों पर तो लोग बाकायदा हेलमेट लेकर पेट्रोल पंप के पास खड़े रहते हैं और जरूरतमंद लोगों को हेलमेट मुहैया कराकर पैसे कमा रहे हैं।

अभियान का औचित्य पर सवाल

इस स्थिति पर आम जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि जब लोग 10 रुपये देकर हेलमेट किराए पर ले रहे हैं, तो इस अभियान का क्या फायदा? यह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। एसोसिएशन को सिर्फ नियम बनाने की बजाय, लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने पर भी ध्यान देना चाहिए।

पंप संचालकों की इस सख्ती से ग्राहक परेशान हैं, जबकि इस नए ‘किराए पर हेलमेट’ के धंधे ने पूरे अभियान को ही मजाक बना दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories