Jabalpur Special News : 3 हज़ार पोस्टर, 10 हज़ार का इनाम : भाई की तलाश में सड़कों पर उतरीं दो बहनें…पढ़े पूरी स्टोरी

0
153
Jabalpur Special News
Jabalpur Special News

 Jabalpur Special News : जबलपुर, मध्य प्रदेश। जबलपुर से 20 जुलाई को लापता हुए 27 वर्षीय उज्जवल चौधरी की तलाश में उनकी दो बहनें पिछले डेढ़ महीने से दर-दर भटक रही हैं। अपने भाई को खोजने के लिए उन्होंने जबलपुर समेत कई शहरों में 3 हजार से ज़्यादा गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं।

 Jabalpur Special News : भेड़ाघाट से लापता हुआ था उज्जवल

उज्जवल चौधरी के पिता राजेश चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई को उन्हें एक रिश्तेदार का फोन आया था कि उज्जवल भेड़ाघाट के धुआंधार इलाके में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उज्जवल को समझा-बुझाकर घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन घर से महज़ एक किलोमीटर दूर वह चकमा देकर भाग निकला। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार ने ‘निशानेबाज़’ के माध्यम से की अपील

राजेश चौधरी ने बताया कि उज्जवल ने एमसीए तक की पढ़ाई की है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार अजीब हो गया था। वह किसी से बात नहीं करता था और उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता था। पिता का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उज्जवल घर छोड़कर चला जाएगा।

परिवार ने ‘निशानेबाज़’ चैनल के माध्यम से उज्जवल से घर लौटने की अपील की है। उसकी मां ने कहा है कि जो भी उनके बेटे को ढूंढकर लाएगा, उसे 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिवार का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हालांकि, भेड़ाघाट पुलिस ने उज्जवल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जारी है। पिता राजेश चौधरी ने बताया कि वे अपने बेटे की तलाश में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कानपुर, लखनऊ, मंडला और नरसिंहपुर तक घूम चुके हैं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।

अगर आपको उज्जवल चौधरी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया उनके परिवार या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here