Monday, September 7, 2026
Home Chhattisgarh Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: सुशासन तिहार शिविर में हंगामा: नगर पालिका...

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: सुशासन तिहार शिविर में हंगामा: नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, समर्थकों ने की नारेबाजी

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026
Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अध्यक्ष शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि जनता की समस्याओं को लेकर सवाल उठाने पर उन्हें मंच से हटाने की कोशिश की गई। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और शिविर में पहुंचे कई लोगों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: सोमवार को सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: शिविर में कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों से जुड़े मामले शामिल थे। तत्काल समाधान मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया। मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और उनके नवीनीकरण के साथ ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 14 हितग्राहियों को लाभान्वित किया, जबकि कृषि विभाग ने तीन किसानों को खाद-बीज वितरित किए। परिवहन विभाग ने तीन लोगों को लर्निंग लाइसेंस दिए और समाज कल्याण विभाग ने 22 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: खाद्य विभाग ने 50 राशन कार्ड और तीन उज्ज्वला कनेक्शन वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग ने पांच आयुष्मान कार्ड बनाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 12 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।

Mandir Hasaud Sushasan Tihar 2026: कार्यक्रम में एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा पिल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here