Thursday, May 21, 2026
38.1 C
Raipur

Gwalior Video Viral : पति के अफेयर से आहत महिला ने बच्ची संग बीच सड़क पर कीटनाशक लेकर बैठी, वीडियो हो रहा वायरल

ग्वालियर। Gwalior Video Viral : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार में एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। पति से विवाद के बाद महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर सड़क के बीचोबीच बैठ गई और कीटनाशक पीने की धमकी देने लगी। महिला के इस कदम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

Gwalior Video Viral : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार यही कह रही थी कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिससे उनका घरेलू जीवन बर्बाद हो गया है। इसी तनाव के चलते वह अपनी बच्ची के साथ खुदकुशी करने के इरादे से बाहर निकली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर कीटनाशक की बोतल उसके हाथ से छुड़ाई। इसके बाद महिला और उसकी बच्ची को थाने लाया गया, जहां महिला से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और महिला के पति को भी थाने बुलाया गया है।

यह मामला न केवल घरेलू हिंसा और वैवाहिक तनाव का प्रतीक है, बल्कि समाज में बढ़ते मानसिक दबाव और रिश्तों की टूटन को भी उजागर करता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: नौतपा के पहले ही बुरे हाल! रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में लू का हमला

छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी...

Related Articles

Popular Categories