Gwalior School Viral Video : ग्वालियर | ग्वालियर जिले के भितरवार इलाके में स्थित ग्राम बमरौल के शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्लासरूम से सटी गैलरी में अचानक नाग और नागिन का एक जोड़ा दिखाई दिया। सांपों को देखकर स्कूल के बच्चों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।
Gwalior School Viral Video : पढ़ाई के दौरान घुसे सांप
जिस समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी कुछ बच्चों ने देखा कि उनकी क्लासरूम से सटी गैलरी में दो बड़े सांप घूम रहे हैं। बच्चों ने तुरंत यह बात अपने शिक्षकों को बताई।
READ MORE : Gwalior Noodles Worms : नूडल्स के पैकेट में निकले कीड़े, युवक ने वीडियो बनाकर फूड विभाग से की शिकायत…..
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, शिक्षकों ने पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए क्लासरूम को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने गैलरी में देखा तो पाया कि काफी लम्बाई वाले नाग और नागिन का जोड़ा नृत्य की मुद्रा में अठखेलियां कर रहा था।
आधे घंटे तक रहा दहशत का माहौल
सांपों की मौजूदगी के कारण स्कूल में लगभग आधा घंटा तक भय और दहशत का माहौल बना रहा। बच्चों और स्टाफ की साँसें अटकी रहीं।
काफी मशक्कत के बाद, स्कूल स्टाफ के लोगों ने जैसे-तैसे सांप के इस जोड़े को सुरक्षित तरीके से स्कूल परिसर से बाहर निकाला, तब जाकर बच्चों और शिक्षकों ने राहत की साँस ली।
READ MORE : Gwalior News : प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में की शादी, वीडियो जारी कर युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप…
बताया जा रहा है कि स्कूल के आस-पास गंदगी और पानी जमा होने के कारण सांपों का निकलना लगातार जारी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।













