ग्वालियर। जिले में बढ़ती अपराध की घटनाओं के बीच ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के पीतांबरा कॉलोनी में एक बदमाश ने देर रात घरों पर कई गोलियां चलाई। घर में सो रहे लोग छुपकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हजीरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी के पीछे कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, और स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। मोहल्ले के लोग घटना को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी महाराजपुरा सर्किल – “हम पूरी तरह मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषी को पकड़ने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।”











