Gwalior Noodles Worms : ग्वालियर। ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) पर सवाल खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने किराना दुकान से खरीदे गए नूडल्स के पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत की है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
Gwalior Noodles Worms : मैगी बनाने के लिए खोला पैकेट, निकले कीड़े
मामला भितरवार क्षेत्र का है। स्थानीय निवासी नवीन पाठक ने एक किराना दुकान से नूडल्स के पैकेट खरीदे थे। जब वह मैगी बनाने के लिए पैकेट खोलने लगे, तो उसमें जीवित कीड़े देखकर दंग रह गए।
READ MORE : Gwalior News : पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी 4 करोड़ की नकली शराब फैक्ट्री, फिर हुआ ये बड़ा कांड…
नवीन पाठक ने तुरंत नूडल्स में कीड़ों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया।
फूड विभाग ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
इस गंभीर अनियमितता को लेकर नवीन पाठक ने तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है और युवक को संबंधित दुकान और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह घटना खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसकी पैकेजिंग में बरती जाने वाली लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
READ MORE : Gwalior News : झेलम एक्सप्रेस में फर्जी TTE बनकर अवैध वसूली कर रहा था सेना का जवान, ऐसे धराया….











