Gwalior News: ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर मां वैष्णो देवी से साइकिल यात्रा करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पार्सल काउंटर पर हंगामा खड़ा कर दिया हंगामा करने वाले सभी लोग शिवपुरी के बदरवास के रहने वाले हैं, जिन्होंने जम्मू के कटरा से लगभग 30 साइकिलों को ट्रेन में रखा हुआ था, जैसे ही नवयुग एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू के कटरा से चलकर ग्वालियर पहुंची तो उन्होंने पार्सल डिब्बे में रखी अपनी साइकिलों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतारना शुरू कर दिया चूंकि साइकिलों की संख्या अधिक होने से वह आपस में उलझ गई और सामान भी अधिक था।
Gwalior News: जिसको निकालने में काफी परेशानी हुई इधर ट्रेन का समय हो चुका था तो उसने भी ग्वालियर रेलवे स्टेशन छोड़ना शुरू कर दिया इतने में ही मां वैष्णो देवी साइकिल यात्रा करके लौटे लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके बाद कुछ साइकिल ट्रेन में ही छूट गई, साइकिल यात्रा करने वाले लोगों ने रेलवे स्टेशन पर बने पार्सल काउंटर पर पहुंचे जहां जमकर उत्पाद मचाया पार्सल रूम में रखे सामान की तोड़फोड़ की, इसके बाद पार्सल काउंटर पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि जिनकी भी साइकिल अगर ट्रेन में छूट गई तो उन्हें अगले स्टेशन झांसी पर उतार लिया जाएगा लेकिन जब तक इन लोगों ने स्टेशन पर जमकर उत्पाद मचाया उधर पार्सल अधिकारियों ने झांसी रेलवे स्टेशन को सूचना देकर पार्सल बोगी में रखी साइकिलो उतारने की सूचना दे दी, और बची हुई साइकिलों को झांसी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया.
Gwalior News: बताया गया है की शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले 30 से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरवास से मां वैष्णो देवी की साइकिल यात्रा पर निकले हुए थे यात्रा पूरी करने के बाद यह सभी लोगों वापस बदरवास लौट रहे थे तभी इन लोगों ने जम्मू के कटरा से भोपाल जा रही नवयुग एक्सप्रेस में अपनी साइकिलो को पार्सल बोगी में रख दिया और सामान भी अधिक था उसको भी इस बोगी में रखकर ग्वालियर के लिए सवार हो गए चूंकि जम्मू कटरा से कोई भी गाड़ी सीधा शिवपुरी या गुना के लिए नहीं थी इसलिए उन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अपने सामान और साइकिल को उतारने के बाद घर वापस जाने तैयारी की हुई थी, हालांकि इस पूरी घटना को लेकर रेलवे आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को किसी बात की भी सूचना नहीं दी गई और ना ही उन्हें इस घटनाक्रम की भनक लगी, हंगामा होने के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री भी भयभीत हो गए, कुछ देर हंगामा करने के बाद सभी साइकिल यात्रा करने वाले लोग वहां से चले गए.













