Gwalior News: ग्वालियर-भूपेंद्र – भदौरिया : ग्वालियर में 29 और 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है.. यह आयोजन ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होगा.. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कई बड़े टूरिज्म से जुड़े उद्योगपति भी भाग लेंगे, इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्वालियर चंबल संभाग में टूरिज्म को बढ़ावा देने और निवेश की और संभावनाएं बढे.. जिससे ग्वालियर चंबल के लोगों को रोजगार मिल सके.
Gwalior News: ग्वालियर चंबल में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. लेकिन अभी तक इस और ध्यान नहीं दिया गया है… सीएम की पहल के बाद यह आयोजन किया जा रहा है… इस कान्क्लेव के जरिए ग्वालियर चंबल में रोजगार के नए आयाम लिखे जाएं इसके लिए प्रयास किया जा रहे.. पर्यटक विभाग की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर विदिशा मुखर्जी. कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया..
Gwalior News: उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में ग्वालियर चंबल में अपार संभावनाएं हैं.. 5000 करोड़ से अधिक निवेश की इस कॉनक्लैव के जरिए उम्मीद है… टूरिज्म और ट्रैवल से जुड़े हुए लोगों को ग्वालियर चंबल का भ्रमण कराया जाएगा… जिससे टूरिज्म स्थलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी.. मध्य प्रदेश के इन एरिया को हाईलाइट करते हुए नेशनल और इंटरनैशनल टूरिज्म को मध्य प्रदेश में लेकर आएंगे…











