Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में स्टंटबाज युवकों की एक और खतरनाक करतूत सामने आई है। बराई-पनिहार स्टेट हाईवे पर कुछ युवकों ने चलती कार की छत और गेट पर लटककर जानलेवा स्टंट किए। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।
Gwalior News : वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। मगर हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।













