Gwalior News: ग्वालियर। कमलनाथ सरकार के दौरान घोषित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू न किए जाने को लेकर प्रदेशभर में ओबीसी महासभा का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्वालियर में ओबीसी महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे।
Gwalior News: प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सरकारी भर्तियों में लागू 13 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल अनहोल्ड किया जाए और 27 प्रतिशत आरक्षण की प्रक्रिया को पूरी तरह से बहाल किया जाए।
Gwalior News: इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव स्वयं महासभा के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ओबीसी वर्ग की मांगों का समर्थन किया।
Gwalior News: ओबीसी महासभा का कहना है कि जब तक उन्हें पूर्ण 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन प्रदेशभर में जारी रहेगा। राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में भी प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो विरोध और तेज किया जाएगा।











