Gwalior News : नाबालिग से गैंगरेप, इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
117
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है,पीड़िता ने बीते रोज मां के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई घटना में आरोपियों की संख्या दो बताई जा रही है , फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, गैंगरेप की यह घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है,पीड़िता ने बताया स्कूटी सवार दो युवक उसे हजीरा इलाके के चार शहर के नाके पर मिले थे उसके बाद आरोपी राहुल लोधी ने कमर में लगा कट्टा दिखाकर उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया था.

 

Gwalior News : उसके बाद नाबालिग को दोनों बदमाश डीडी नगर स्थित एक होटल में ले गए थे और वहीं पर उस नाबालिग को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर दिया जब वह बेहोश हो गई तो शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने एक एक कर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ,यह घिनौना कृत्य करने के बाद बदमाशों ने पीड़िता को गोले का मंदिर चौराहे पर छोड़ दिया,घटना का मुख्य आरोपी राहुल लोधी का नाबालिग से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था.

 

Gwalior News : राहुल ने कॉल करके नाबालिग से मिलने जिद कर रहा था ,तब नाबालिग ने मिलने से इंकार कर दिया था ,घटना के बाद पीड़ित काफी डरी सहमी रहती थी जब मां को शक हुआ तो उसने दवाब डालकर पूछा तो पीड़िता ने पूरी घटना मां को बताई ,घटना के बाद से पूरा परिवार था भयभीत,परिजन और परिचितों से हौंसला मिलने के बाद बीते रोज मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई हजीरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ,आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here