ग्वालियर। Gwalior News : मध्यप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ लगातार बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले कम नहीं हो रहे। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर लाखों की ठगी का शिकार बनाया गया।
Gwalior News : जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड IAS विनोद शर्मा को प्लायवुड बिजनेस में पार्टनर बनाने का लालच देकर असम निवासी एक दंपति ने 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली। आरोपी दंपति की पहचान कुलरंजन बरुआ और उनकी पत्नी मोनिका बरुआ के रूप में हुई है, जो ग्वालियर के पाम रेसीडेंसी में एक फ्लैट में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी दंपति ने खुद को व्यापार में अनुभवी बताकर विनोद शर्मा से निवेश करवाया, लेकिन बाद में न तो कोई कारोबार शुरू हुआ और न ही रकम वापस मिली। जब रिटायर्ड अफसर को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और साइबर क्राइम सहित धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह मामला यह बताता है कि साइबर और आर्थिक अपराध करने वाले अपराधियों को पुलिस कार्रवाई का अब भी कोई खास डर नहीं है।













