Monday, February 16, 2026
22 C
Raipur

Gwalior News : डीबी सिटी में ठेकेदार की गुंडागर्दी, विरोध करने पर युवक से मारपीट; रहवासियों का विरोध प्रदर्शन

Gwalior News : ग्वालियर : शहर की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली डीबी सिटी में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक ठेकेदार द्वारा एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। विवाद डीबी सिटी अथॉरिटी द्वारा सड़क पर पार्क बनाने को लेकर हुआ, जिसका स्थानीय निवासी प्रमोद जैन ने विरोध किया था।

Gwalior News : विरोध करने पर की गई मारपीट, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Gwalior News : घटना डीबी सिटी के प्लॉट नंबर C-15 की है, जो प्रमोद जैन का है और दोनों ओर से सड़क से घिरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जब प्रमोद जैन ने अथॉरिटी द्वारा सड़क पर बनाए जा रहे पार्क का विरोध किया, तो वहां काम कर रहे ठेकेदार और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में प्रमोद जैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gwalior News : रहवासियों ने जताया आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

Gwalior News : घटना के बाद स्थानीय रहवासी आक्रोशित हो उठे और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। रहवासियों ने आरोप लगाया कि डीबी सिटी अथॉरिटी मनमानी कर रही है और शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही।

Gwalior News : प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जांच का आश्वासन

Gwalior News : घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीएसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से बात कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल यह मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है, और पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds