Gwalior News : नाबालिग लड़की के साथ कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म, लड़की को चुप रहने के लिए धमकाया, पुलिस ने दबोचा

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में कोचिंग के अंदर नाबालिग लड़की के साथ कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर की है। कोचिंग संचालक ने लड़की को चुप रहने के लिए धमकाया। लेकिन उसकी धमकी ज्यादा देर नहीं चली। लड़की को तलाशते हुए उसकी मां कोचिग पहुंच गई तो कोचिंग संचालक का गुनाह सामने आ गया। जिसकी थाने में शिकायत की। वही पुलिस आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

Gwalior News : दरअसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर निवासी 16 साल की नाबालिग लड़की चंदन नगर में विपुल श्रीवास्तव के यहां कोचिंग पढ़ने जाती है। वहां दोपहर के वक्त कोचिंग पर पढ़ने गई थी। क्लास खत्म होने के बाद विपुल ने उसे इंग्लिश ग्रामर पढ़ाने के बहाने रोक लिया। बाकी छात्र और छात्राओं की छुट्टी कर दी। पीड़िता ने बताया सहपाठियों के जाने के बाद विपुल ने उसके साथ धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

 

Gwalior News : फिर उसे धमकाया कि सहपाठियों या परिवार वालों को कुछ भी बताया तो वह जान से मार देगा।जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी मां कोचिंग पर आ गई। यहां भी विपुल ने पैंतरा खेल दिया छात्रा की मां से झूठ बोल दिया कि उनकी बेटी तो घर जा चुकी है और दूसरे दरवाजे से छात्रा को कोचिंग से बाहर निकाला। लेकिन गुनाह छिपा नहीं पाया। कोचिंग से बाहर निकलते ही मां और बेटी आमने सामने आ गईं।

 

Gwalior News : मां को देखकर लड़की रो पड़ी और विपुल का वहशीपन बता दिया। उसके वहशीपन की बात को मां छात्र को लेकर थाने पहुंची और आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने तत्काल उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कोचिंग संचालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म पास्को और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *