Thursday, February 19, 2026
18.4 C
Raipur

Gwalior News : ग्वालियर में 8 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: फर्जी आधार कार्ड के सहारे 12 साल से रह रहे थे, वापसी की तैयारी शुरू

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बीते 12 सालों से बिना नागरिकता के रह रहे थे। सभी महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस को यह जानकारी हरियाणा के पानीपत में पकड़े गए उनके रिश्तेदारों से मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस के इनपुट पर ग्वालियर में कार्रवाई की गई।

Gwalior News : सभी आरोपी बांग्लादेश के जेस्सोर जिले के निवासी हैं। वे देवेंद्र कंसाना नाम के व्यक्ति के मकान में रह रहे थे, जो कचरा इकट्ठा करने और नष्ट करने का काम करता है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र उन्हें 15 हजार रुपये महीने पर काम पर रखता था।

Gwalior News : सबसे पहले मोहम्मद शरीफ नामक व्यक्ति ग्वालियर आया था, जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य लोग भी यहां बस गए। फिलहाल महाराजपुरा थाना पुलिस की निगरानी में सभी बांग्लादेशियों से पूछताछ जारी है और उन्हें वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में एयरवेज खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds