Gwalior Congress Parshad Attack : ग्वालियर। शहर के विवेक बिहार इलाके में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सतेंद्र उर्फ सत्ते कुशवाह पर बुधवार को चार से पांच बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग के बाद पूर्व पार्षद को बंदूकों के बट से पीटा और उन्हें अधमरा कर दिया।
Gwalior Congress Parshad Attack : जानकारी के अनुसार, बदमाश पूर्व पार्षद के घर के बाहर घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हमले की भयावहता को उजागर करता है।
READ MORE : Rewa News : खेतों के पास 10 फीट का भीमकाय अजगर, गांव में मची अफरा-तफरी…वीडियो वायरल
पीड़ित पार्षद सतेंद्र कुशवाह की शिकायत पर थाटीपुर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने की कोशिश में जुटी है।
यह घटना ग्वालियर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और राजनीतिक हिंसा के खतरनाक स्वरूप को सामने लाती है।








