ग्वालियर| ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। शिंदे की छावनी इलाके में एक सराफा कारोबारी अपनी कार का लॉक ठीक करवा रहा था, तभी किसी ने उसकी कार से सोने-चांदी का बैग चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार, चोरी का आरोपित नाबालिग बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में इंदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।













