Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior M.P News : ग्वालियर में ASP अनु का सख्त संदेश! फूफाजी प्रेसिडेंट...

M.P News : ग्वालियर में ASP अनु का सख्त संदेश! फूफाजी प्रेसिडेंट ही क्यों न हों-चालान तय, 172 वाहनों का चालान

ANU BENIWAL
ग्वालियर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन

ग्वालियर :  ग्वालियर में यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी एक कार चालक को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देती नजर आ रही हैं कि “चाहे फूफाजी प्रेसिडेंट ही क्यों न हों, नियम तोड़ने पर चालान जरूर होगा।” उनका यह बेबाक और सख्त अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

यह वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है, जब एडिशनल एसपी मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

चेकिंग के दौरान सामने आई अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। वाहन में काली फिल्म लगी हुई थी, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित है। इसके अलावा कार के भीतर बिना अनुमति डंडा रखा गया था और सबसे गंभीर बात यह रही कि वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

Read More : MP News: दिग्विजय सिंह ने कर दी RSS-BJP की तारीफ, बोले CM मोहन- ‘भाजपा में उनका है स्‍वागत ’

कानून के तहत सख्त कार्रवाई

इन उल्लंघनों को गंभीर मानते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। संबंधित कार को जब्त कर थाने भेज दिया गया और चालानी प्रक्रिया शुरू की गई। जब चालक ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हवाला देने की कोशिश की, तो एडिशनल एसपी ने साफ कहा कि कानून सभी के लिए समान है।

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष अभियान

ग्वालियर में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। प्रशासन के अनुसार ऐसे वाहन अपराध और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाते हैं।

172 वाहनों पर चालान, 86 हजार से अधिक की वसूली

झांसी रोड, मेला और कम्पू ट्रैफिक थानों की संयुक्त टीम ने इस अभियान में 172 वाहनों पर चालान किया और 86 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here