Wednesday, April 8, 2026
35.1 C
Raipur

कृपया ध्यान दें… आगामी 3 से 24 मई तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के रेल यात्रियों को मई महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण 3 मई से 24 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्टेशन की लाइन नंबर-5 पर 3 मई से 22 मई तक वॉशेबल एप्रन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर जोन से जुड़ी 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि लगभग 30 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।

Read More : C.G News : छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 3.5 लाख छात्र दे रहे CGBSE का एग्जाम

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  • 3 से 22 मई तक टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर सहित कई पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
  • 4 से 23 मई तक इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 5 से 24 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द की गई है।

बदले गए मार्ग और आंशिक निरस्तीकरण

  • रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11754) और इतवारी-रीवा एक्सप्रेस (11753) निर्धारित तिथियों में जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट मार्ग से चलाई जाएंगी।
  • बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस और जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस को कुछ हिस्सों में निरस्त किया गया है।
  • इसके अलावा गोंदिया-बिरसोला सेक्शन में मेमू और डेमू सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

क्यों जरूरी है वॉशेबल एप्रन?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वॉशेबल एप्रन निर्माण से ट्रेनों की सफाई और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्टेशन परिसर की स्वच्छता, ट्रैक की मजबूती और परिचालन सुरक्षा में सुधार आएगा। लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories