Thursday, October 1, 2026
Home Jobs Golden Opportunity In ISRO : ISRO ने दी युवाओं को सौगात...

Golden Opportunity In ISRO : ISRO ने दी युवाओं को सौगात – 96 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

हैदराबाद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), बालानगर (हैदराबाद) ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 96 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 11 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.nrsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Read news : CG Politics : बस्तर में बाढ़ राहत पर गरमाई सियासत: दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा– क्या सरकार एक पैकेट चावल भी नहीं दे सकती?

भर्ती के लिए निकाली गई 96 सीटों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 11 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 30 पद, कमर्शियल प्रैक्टिस डिप्लोमा के 25 पद और जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 30 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए बीई/बीटेक, स्नातक की डिग्री या संबंधित विषय में डिप्लोमा अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंकों के साथ योग्य होना चाहिए।

Read News : Ujjain News : दिनदहाड़े SBI शाखा में करोड़ों की चोरी……….

अभ्यर्थियों को यह जानकर राहत मिलेगी कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा, जो शैक्षणिक योग्यता और अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

Read News : CG JOB : साइंस लैब रायपुर में सीधी भर्ती : 80 पदों पर वैकेंसी, 6 अलग-अलग पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी

इसरो की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इस अवधि के दौरान उन्हें 8,000 से 9,000 रुपये तक का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही, अप्रेंटिसशिप पूरी होने पर इसरो की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में रोजगार के अवसरों में सहायक होगा।

Read News : MP NEWS : दिन-दहाड़े अवैध रेत खनन! ठेकेदार पर फर्जी रॉयल्टी और प्रशासन की चुप्पी का खुलासा….

विशेषज्ञों का कहना है कि इसरो जैसी संस्था में काम करने का अवसर न केवल युवाओं को तकनीकी अनुभव दिलाएगा, बल्कि करियर के नए द्वार भी खोलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक अपलोड करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here