Wednesday, September 2, 2026
Home Business Gold & Silver Prices : निवेशकों के लिए सोना बना सुरक्षित ठिकाना,...

Gold & Silver Prices : निवेशकों के लिए सोना बना सुरक्षित ठिकाना, चांदी में भी जोरदार उछाल

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में लगातार तेजी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,403 बढ़कर ₹131,925 पर पहुंच गई, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी भी आज ₹3,192 बढ़कर ₹169,805 प्रति किलो पर पहुंच गई। इस साल अब तक सोना ₹54,712 और चांदी ₹85,258 महंगी हो चुकी है।

Read More : Diwali : मिट्टी के दीए पर्यावरण के लिए सुरक्षित, पर आधुनिकता में हो रहे उपेक्षित

तेजी के पीछे ये तीन बड़े कारण

  1. त्योहारी मांग में उछाल – धनतेरस और दिवाली के कारण गोल्ड की खरीदारी बढ़ी है।
  2. जियोपॉलिटिकल टेंशन – मिडिल ईस्ट में अस्थिरता और ट्रेड वॉर की आशंका से निवेशक गोल्ड में शिफ्ट हो रहे हैं।
  3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी – डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए दुनिया भर के बैंक गोल्ड रिज़र्व बढ़ा रहे हैं।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं —

  • त्योहारों के चलते घरेलू मांग में वृद्धि
  • रुपये की कमजोरी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल सेक्टर में चांदी की बढ़ती जरूरत

Read More : Gujarat Cabinet Oath Ceremony : गुजरात कैबिनेट का विस्तार : भूपेंद्र पटेल सरकार में 25 नए मंत्रियों ने ली शपथ, हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री…

क्या अभी सोने में निवेश करना सही है?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, सोने में शॉर्ट टर्म में तेजी की गुंजाइश कम है क्योंकि यह पहले ही लगभग 60% बढ़ चुका है।
हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए गोल्ड अब भी एक सुरक्षित और मुनाफेदार विकल्प बना हुआ है।

सोना खरीदते समय रखें ध्यान

  1. सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
  2. खरीद के दिन का रेट और वजन IBJA वेबसाइट या भरोसेमंद ज्वेलर्स से क्रॉस-चेक करें।
Share The News
Previous articleDhanteras 2025 : कल कई शुभ योगों का संयोग, जानिए अपार समृद्धि के लिए खरीदारी के मंगलकारी मुहूर्त…
Next articleCG News : नक्सलियों के सरेंडर पर बैज का बड़ा सवाल, क्या सभी नक्सली असली हैं?…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here