निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार 15 जनवरी की सुबह एक बार फिर सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,160 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,44,010 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना
वैश्विक बाजार में भी सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने का भाव 4640.13 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जिससे घरेलू बाजार में भी तेजी देखने को मिली।
Read More : Gold-Silver Price : लोहड़ी की सुबह सोने-चांदी में तेजी! 24 कैरेट गोल्ड 1.42 लाख रुपये पर, चांदी भी चमकी
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में जहां 22 कैरेट सोना ₹1,32,160 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड ₹1,32,010 और 24 कैरेट ₹1,44,010 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने के दाम दिल्ली के बराबर बने हुए हैं।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितताओं ने सोने की मांग को मजबूती दी है। ईरान में अस्थिरता, रूस-यूक्रेन युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर आकर्षित कर रहे हैं।
इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती और फेड चेयरमैन से जुड़ी जांच की खबरों ने बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है।
चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। देश में चांदी ₹2,90,100 प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार 91.56 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू लिया।













