Sunday, March 22, 2026
20.9 C
Raipur

Gold-Silver Crash : एक ही दिन में धड़ाम हुए सोना-चांदी, सोने में 20 हजार की टूट, चांदी में 26% की ऐतिहासिक गिरावट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : 30 जनवरी को सोने और चांदी के बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। हाल के दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतें अचानक क्रैश हो गईं।

MCX पर चांदी और सोने की हालत

MCX पर चांदी में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक ही दिन में चांदी 1.06 लाख रुपए (करीब 26%) टूटकर 2.93 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को चांदी 3.99 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी।

वहीं सोने में भी करीब 20 हजार रुपए (12%) की गिरावट आई और 10 ग्राम सोना 1.49 लाख रुपए पर आ गया, जबकि 29 जनवरी को इसका भाव 1.69 लाख रुपए था।

ETF निवेशकों को भी झटका

गिरावट का असर सिर्फ कमोडिटी मार्केट तक सीमित नहीं रहा। शुक्रवार को सोने और चांदी के ETF में 23% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

सर्राफा बाजार में क्या रहे भाव

सर्राफा बाजार में भी कीमतें लुढ़क गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,

  • चांदी 40,638 रुपए सस्ती होकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो पर आ गई।

  • 24 कैरेट सोना 9,545 रुपए गिरकर 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

गिरावट के 3 बड़े कारण

1. प्रॉफिट बुकिंग: ऑल-टाइम हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकाला।
2. फिजिकल डिमांड में कमी: ऊंचे दामों के कारण ज्वेलरी और इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर पड़ी।
3. मार्केट सेंटिमेंट: ग्लोबल अनिश्चितता और वोलैटिलिटी ने दबाव बढ़ाया।

MCX और सर्राफा बाजार में अंतर क्यों

MCX एक डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां सेकेंड-टू-सेकेंड भाव बदलते हैं। वहीं सर्राफा बाजार में फिजिकल गोल्ड-सिल्वर की कीमत में ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और टैक्स का खर्च भी जुड़ा होता है।

Read More : India-EU डील से टेंशन में पाकिस्तान! 9 अरब डॉलर और 1 करोड़ नौकरियों पर लटकी तलवार

सोना खरीदते समय रखें ये 2 जरूरी बातें

  • BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें।

  • खरीदारी से पहले IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से दाम जरूर जांचें।

असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट

  • आइस टेस्ट

  • स्मेल टेस्ट

  • क्लॉथ टेस्ट

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories